Sagar-नौरादेही में जुलाई 2026 से दौड़ेंगे चीते, पर्यटन को मिलेगी नई रफ़्तार |SAGAR TV NEWS|

 

मध्य प्रदेश में वन्यजीवन संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी घोषणा हुई है। खजुराहो में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि जुलाई 2026 में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीते बसाए जाएंगे। इस फैसले के बाद बुंदेलखंड के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन क्षेत्र संरक्षण, पर्यटन विकास और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। चीता पुनर्वास योजना न केवल जैव विविधता को मजबूत करेगी बल्कि रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी पैदा करेगी।

 

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जो सागर, दमोह, छतरपुर और नरसिंहपुर जिले के हिस्सों में फैला है, अब देश के उन चुनिंदा वन क्षेत्रों में शामिल होने जा रहा है, जहां चीते पुनर्वास योजना लागू होगी। अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व में चीता परियोजना के लिए विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

 

इसमें क्वारंटीन जोन, मॉनिटरिंग व्यवस्था, tracking सिस्टम और trained टीम शामिल होगी। इस परियोजना के लागू होने के बाद स्थानीय लोगों के लिए पर्यटन और गाइडिंग सेवाओं में रोजगार बढ़ेगा होटल, रिसॉर्ट और अन्य सेवाओं में निवेश बढ़ने की संभावना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी

 

 


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.