Sagar-कृषि मंडी में अनाज की बंपर आवक, मक्का सोयाबीन गेहू में भारी उतार चढ़ाव |SAGAR TV NEWS|
सागर कृषि उपज मंडी में अनाज की बंपर आवक जारी है, गुरुवार को 28000 क्विंटल उपज की डाक की गई करीब 1000 ट्रैक्टर ट्राली मंडी में पहुंची थी बुधवार को छुट्टी होने की वजह से डाक नहीं हुई थी लेकिन किसान बुधवार की दोपहर से ही यहां पर लाइन में लगे हुए थे वही बंपर होने से मक्का के भाव में 70 रुपए की गिरावट आई तो गेहूं के भाव में 220 रुपया की तेजी देखी गई इसी तरह सोयाबीन में भी 25 रुपया की गिरावट जबकि सरसों में 715 रुपया की तेजी आई, मसूर में भी ₹100 का उछाल देखने को मिला,
गुरुवार को मक्का का न्यूनतम भाव 1325 मॉडल भाव 1600 और अधिकतम भाव 1730 रुपया प्रति क्विंटल रहा गेहूं का न्यूनतम भाव 2325 अधिकतम भाव 2810 सरसों का भाव 6800 रुपए रहा उड़द का न्यूनतम भाव 5600 अधिकतम भाव 6050 रहा तेवड़ा का न्यूनतम भाव 2705 अधिकतम भाव 2960 चना का न्यूनतम भाव 4100 अधिकतम भाव 5150 सोयाबीन का न्यूनतम भाव 1500 मॉडल भाव 4200 और अधिकतम भाव 4380 बटरी का न्यूनतम भाव 2800 अधिकतम 4380 रहा, मटर का 2650 रुपए, मसूर का 4400 न्यूनतम अधिकतम 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा.