सागर के सदर बाजार में ब्लैक स्कॉर्पियो ने दो आर्मी जवानों को मारी टक्कर, चालक फरार !

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में बुधवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने सड़क से गुजर रहे दो आर्मी जवानों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों सैनिक स्कॉर्पियो की चपेट में आने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटते चले गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायल जवान सागर महार रेजिमेंट में पदस्थ हैं।

 

 

 

 

जिनमें एक का नाम नायब सूबेदार अम्मीलाल और दूसरे का नायक मंतोष कुमार बताया जा रहा है। बताया गया कि दोनों सैनिक सदर बाजार से अपने काम से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे संकट मोचन मंदिर के पास पहुँचे, ब्लैक कलर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो MP-09-CE-8521 ने उन्हें सामने से तेज टक्कर मार दी। टक्कर की जोरदार आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक ने रफ्तार न रोकते हुए दोनों जवानों को करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी चालक कार छोड़ने के बजाय मौके से फरार हो गया।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों सैनिकों को उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को सिर, पैरों और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। कैंट थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक की पहचान जल्द की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल दोनों जवानों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।


By - sagar tv news
12-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.