रेत कारोबारी की सड़क पर सिर में मारी 3 गोलियां, दिनदहाड़े कत्ल ! LIVE वीडियो वायरल

 

जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार दोपहर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रेत कारोबारी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू की दो बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का LIVE CCTV फुटेज सामने आने से हड़कंप मच गया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। खितौला थाना क्षेत्र के बारीबहु स्टेडियम के पास यह घटना करीब दोपहर एक बजे हुई।

 

 

 

युवक की पहचान 45 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कहीं जा रहे थे, उसी दौरान दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए और उन्हें रोकने की कोशिश की। धर्मेंद्र भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर पकड़ लिया। वीडियो में साफ नजर आता है—एक बदमाश ने धर्मेंद्र को पकड़कर सड़क पर पटक दिया, जबकि दूसरे ने बिना किसी डर के सिर से सटाकर तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही धर्मेंद्र मौके पर ही गिर पड़े। दोनों आरोपी उसी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिस पर आए थे।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की पहचान में जुटी है। साथ ही मृतक के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मर्डर के पीछे की वजह सामने आ सके। मृतक के भाई राहुल ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अस्सू विश्वकर्मा के साथ धर्मेंद्र की पुरानी रंजिश चल रही थी।

 

 

 

राहुल ने बताया कि— “कुछ साल पहले भी अस्सू ने मेरे भाई पर गोली चलाई थी। जेल गया, पर बाहर आकर फिर धमकी दी। हमें उसी पर शक है।” अस्सू पर पहले भी लूट, डकैती और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल हत्या का कारण साफ नहीं, लेकिन पुलिस पूरी कार्रवाई में जुटी… अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। जबलपुर के सिहोरा में हुआ यह दिनदहाड़े का मर्डर शहर की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।


By - sagar tv news
12-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.