सागर- 5 महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा! मामूली बात पर दोस्त ने कर दी हत्या, नदी में फेंकी लाश

 

सागर जिले के बीना में पांच महीने पहले मिला एक अज्ञात शव… अब एक अंधे कत्ल का सबसे बड़ा सुराग बन गया है। जिसकी पहचान होते ही पुलिस ने जब जांच की परतें खोलीं, तो सामने आया मर्डर का ऐसा कारण… जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बीना के नौगांव के पास गणेशा नदी में 24 जुलाई 2025 को एक युवक की लाश मिली थी। महीनों तक पहचान नहीं हो सकी। मगर सितंबर में एक शिकायत ने इस केस की दिशा ही बदल दी।

 

अब पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण इतना मामूली था कि जानकर हर कोई हैरान है। 24 जुलाई को गणेशा नदी से युवक की डेड बॉडी मिली। पुलिस ने पहचान के लिए कपड़े, फोटो और सोशल मीडिया की मदद ली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच 9 सितंबर को वीर सावरकर वार्ड निवासी उधम यादव ने अपने बेटे देवेंद्र यादव के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 24 जुलाई को मिले शव के कपड़े दिखाए तो पुष्टि हुई—शव उसी का था।

 

 

इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी। शक की सुई जाकर रुकी 19 वर्षीय कमलेश सेन पर, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने पूरा राज खोल दिया। उसने बताया कि 2024 में देवेंद्र से दोस्ती हुई थी और उसने उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया था।

 

देवेंद्र की साइकिल लेकर कमलेश ने उसे बेच दिया। 12 जुलाई 2025 को जब देवेंद्र ने साइकिल वापस मांगी, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में कमलेश ने उस पर डंडे से हमला किया और फिर उसका मुंह दबाकर मर्डर कर दिया । मर्डर के बाद आरोपी ने लाश को गणेशा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या की धारा में कठोर कार्रवाई की जा रही है।


By - sagar tv news
12-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.