Sagar - बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रही सिटी बसें, पुलिस ने ₹25 हजार का चालान किया, यातायात की बड़ी कार्रवाई
सागर पर आम जन की सुविधा के लिए शुरू की गई सिटी बसों के पहिए पहले ही थम चुके हैं, और जो इक्का दुक्का बसे चल रही है उनमें संचालकों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जो यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही है, और इसी का एक नमूना मकरोनिया चौराहे पर देखने को मिला, जहां एक सिटी बस बिना परमिट, बिना फिटनेस और अधूरे कागज़ों के पकड़ाई गई है,
यह पिछले कई दिनों से सुरक्षा को सीधी चुनौती दे रही थी शिकायत मिलने के बाद यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग लगे और इसमें जब बस को पकड़ कर कागज चेक किए गए तो मामले का सच्चाई सामने आ गई, जांच के दौरान सूबेदार हेमंत पटेल ने एक सिटी बस को रोका, जिसके पास न तो परमिट मिला, न फिटनेस और न ही आवश्यक दस्तावेज। नियमों की खुलकर अनदेखी करते हुए बस सड़क पर दौड़ रही थी।
अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर लिया और संचालक पर ₹25,000 का चालान काटा गया। और इस न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा न्यायालय से ही अब इस बस का निर्णय होगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बसें महीनों से नियमविहीन तरीके से शहर में संचालित हो रही हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।