सागर दमोह रोड पर ट्रक में बाइक को उड़ाया, दो युवकों के साथ अनहोनी
सागर में दिसंबर का महीना यात्रा करने वालों के लिए कष्टदायक साबित हो रहा है पिछले 12 दिनों में हुए सड़क हादसों में जिले भर में 15 से अधिक लोगों की जान चली गई है जिसमें कई परिवार बिखर गए हैं ताजा मामला गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई, इसमें तेज रफ्तार ट्रक दमोह की तरफ से आ रहा था और बाइक सवार सागर की तरफ से जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें बटियागढ़ बकायन निवासी युवक काल कलवित हो गए
घटना की प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया
ट्रक और बाइक टक्कर इतनी तेज थी एक बाइक सवार उछल के आगे साइड फिक गया। स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस एवं आपात कालीन सेवा 112 को फोन लगाकर बुलाया गया वहीं घटना स्थल से गुजर रहे गढाकोटा तहसीलदार महेश दुबे ने मानवीयता दिखाते हुए लोगों के साथ मृतिको के शव को स्ट्रेचर पर रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा भेजा गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे द्वारा बताया गया है घटना के संबंध में थाना गढाकोटा में सूचना दी गई थी मौके पर पुलिस द्वारा जाकर घटना में घायलों को 108 के द्वारा गढाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डाक्टर द्वारा दोनों लोगों को मृत घोषित किया गया है