Sagar - पाइपलाइन फूटने से दुकान में भरा 2 फीट पानी, लाखों के मोबाइल डूबने से भारी नुकसान !

 

सागर में नगर निगम की पाइपलाइन फूटने से एक मोबाइल दुकान में पानी भर गया करीब दो से ढाई फीट तक पानी भरने की वजह से उसमें दर्जनों मोबाइल डूब गए, अन्य इलेक्ट्रिक सामान को भी नुकसान हुआ है पानी में मोबाइल डूबने से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है दरअसल यह मामला भगवानगंज के सौरभ प्लाजा मोबाइल का है जब शनिवार की सुबह सुबह परिवार सोकर उठा तो उनका घर पानी से लबालब भरा हुआ था यह देखते ही पहले तो उनको कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब अचानक दुकान के अंदर की हालत देख तो देखते ही उनकी आंखें फटी रह गई

 

 

 

 

क्योंकि दुकान के अंदर दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ था कीमती मोबाइल फोन सहित डब्बे पानी में उतरा रहे थे, दुकानदारों को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर यह अपनी दुकान में अचानक कैसे भर गया लेकिन जब वह दुकान के बाहर पहुंचे तो यहां नगर निगम की पाइपलाइन फटी हुई थी जिससे पानी का लीकेज हो रहा था और यही लीकेज का पानी दुकान के अंदर भर गया था जब अन्य लोगों को भी जानकारी लगी तो यहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई आसपास की ज्वेलर्स और अन्य दुकानों में भी इसी तरह के हालात बने हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा मोबाइल दुकान में नुकसान होने की आशंका जताई गई है

 

 

 

 

वही मोबाइल दुकान की संचालकों ने सभी पानी में डूबे हुए फोन को उठाकर अपनी छत पर धूप में सूखने के लिए डाला इधर पानी निकासी की व्यवस्था की साथ ही नगर निगम को फोन लगाकर सूचना दी जिसके बाद पाइपलाइन की सप्लाई बंद हुई और दुकान से पानी निकल पाया लेकिन नगर निगम की लापरवाही से जो नुकसान हुआ है अब इसकी भरपाई कौन करेगा यह बड़ा सवाल है


By - sagar tv news
13-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.