बीजेपी मंडल अध्यक्ष मर्डर मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, परिवारजन ही निकले कातिल

 

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष और स्थानीय नेता श्यामलाल धाकड़ की 18 जुलाई को हुई मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है… और इस खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, यह मर्डर किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि परिवार के ही लोगों ने मिलकर की थी, जिसके पीछे का कारण था—एक महिला से मृतक के संबंध और संपत्ति को लेकर परिवार में बढ़ता विवाद।

 

 

 

घटना मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा गांव की है, जहाँ 45 वर्षीय श्यामलाल धाकड़ अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर सो रहे थे। सुबह उनकी लहूलुहान लाश पलंग पर मिली, शरीर पर कुल्हाड़ी और चाकू से कई वार किए गए थे। शुरुआत में यह किसी अज्ञात हमलावर की करतूत लग रही थी, लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच सामने आने लगा।

 

 

 

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का गांव की एक महिला से संपर्क था, और इस बात को लेकर परिवारजन नाराज़ थे। घर और जमीन का रजिस्ट्री उस महिला के नाम हो जाने का डर भी परिवार को सताने लगा था। इसी बदनामी और विवाद को खत्म करने के लिए मृतक के पिता दौलतराम धाकड़ ने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर मर्डर की साजिश रची।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, पिता दौलतराम ने आरोपी रंगलाल, सुमित, अटलु और गोपाल को मर्डर के लिए 5 लाख रुपये दिए। 17 जुलाई की रात आरोपी मोटरसाइकिल से घर पहुंचे, छत के रास्ते श्यामलाल के कमरे में घुसे और सोते हुए उन पर धारदार हथियारों से हमला कर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने पाँचों आरोपियों—दौलतराम धाकड़, गोपाल धाकड़, रंगलाल बाछड़ा, सुमित बाछड़ा और अटलु बाछड़ा—को गिरफ्तार कर लिया है।


By - sagar tv news
13-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.