सागर के चेस मास्टर मुश्किलों में, पिता की भूमिका पर सवाल, क्या रिकॉर्ड वाकई असली था? |SAGAR TV NEWS|

 

सागर का 3 साल का एक बच्चा पिछले हफ्ते अचानक सुर्खियों में आ गया था. वजह भी बड़ी दिलचस्प थी वह दुनिया का सबसे कम उम्र का रेटेड चेस प्लेयर बन गया था. लोग उसकी प्रतिभा देखकर हैरान थे, सोशल मीडिया उसे ‘चेस वंडर किड’ बताने लगा था. लेकिन अब इसी उपलब्धि पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.
ये पूरा मामला उस बच्चे द्वारा जीते गए मैचों और उन्हें करवाने के तरीके को लेकर है. दरअसल, FIDE जो अंतरराष्ट्रीय शतरंज की सबसे बड़ी बॉडी है के पास एक शिकायत पहुंची है. शिकायत में दावा किया गया है कि बच्चे को रेटिंग दिलाने के लिए कुछ ‘अनुचित तरीकों’ का इस्तेमाल किया गया. आरोप है कि उसके सामने खड़े किए गए तीनों विरोधी खिलाड़ी उसी चेस अकादमी के कोच थे, जहां यह बच्चा ट्रेनिंग लेता है.

 


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह पूरा सेटअप रेटिंग हासिल करवाने के लिए तैयार किया गया था. उनका आरोप है कि बच्चे को जिताने के लिए FIDE के फेयर प्ले नियमों का उल्लंघन किया गया और कोचों व कुछ लोगों ने मैचों में सीधे दखल दिया. FIDE ने शिकायत मिलने की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन उनकी पॉलिसी के अनुसार वे इस तरह की शिकायतों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहते.

 

 

उधर बच्चे के पिता सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और उसके कोच नितिन चौरेसिया ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि बच्चा फेक्शनल पॉलिटिक्स का शिकार हो रहा है.

शिकायत में ये भी दावा है कि एक खिलाड़ी समय खत्म होने की वजह से हार गया क्योंकि वह वॉशरूम चला गया था. लेकिन कोच ने कहा कि यह बात भी बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही है. कुल मिलाकर मामला अब सिर्फ एक बच्चे की प्रतिभा का नहीं रह गया, बल्कि यह सवाल बन गया है कि क्या यह रिकॉर्ड वाकई मेहनत से हासिल हुआ या इसके पीछे किसी की ‘प्लानिंग’ थी?

 

 


By - sagar tv news
13-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.