सागर बंडा बायपास पर तेंदुए की एंट्री, कार की लाइट पड़ते ही छिपा, रिहायशी इलाकों में फैली दहशत

 

सागर में शुक्रवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बंडा बायपास रोड पर चलते ट्रैफिक के बीच एक तेंदुआ दिखाई दिया। सड़क किनारे टहलते तेंदुए को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। कार की हेडलाइट पड़ते ही तेंदुआ सहम गया और मिट्टी के ढेर के पीछे छिप गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद आसपास के रहवासी इलाकों में डर का माहौल बन गया है। घटना बंडा बायपास रोड की है, जहां देर रात कार और बाइकें सामान्य रूप से आ-जा रही थीं। इसी दौरान राहगीरों ने सड़क किनारे एक तेंदुए को चलते हुए देखा। जैसे ही कार की लाइट तेंदुए पर पड़ी, वह अचानक रुक गया और सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर के पीछे छिप गया। कुछ देर बाद तेंदुआ आगे बढ़ा, लेकिन दोबारा हेडलाइट पड़ते ही वह तेजी से सड़क पार कर अंधेरे में ओझल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की मूवमेंट बायपास के पास कॉलेज के पीछे वाली पहाड़ी क्षेत्र में लगातार देखी जा रही है। चिंता की बात यह है कि यह इलाका घनी आबादी से ज्यादा दूर नहीं है। रात के समय लोग काम से लौटते हैं और ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी खतरे की घंटी बन गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ रतनपुर, बदरयाऊ और आसपास के जंगल से सटे गांवों में देखा जा चुका है। बार-बार तेंदुए के दिखने से लोग दहशत में हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए की निगरानी कर उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके पर नजर बनाए हुए है और लोगों से रात में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है। सवाल यही है कि क्या समय रहते ठोस कदम उठाए जाएंगे, या फिर बायपास और आसपास के इलाकों में डर यूं ही बना रहेगा?

 

 


By - sagar tv news
13-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.