Sagar- मकान में घुसा ट्रक, 13 बकरियों की दर्दनाक मौत, बेकाबू ट्रक का तांडव, मंदिर से टकराया

 

सागर जिले के खुरई के खिमलासा थाना क्षेत्र के भरछा गांव में रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने गांव की हरिजन बस्ती में भारी तबाही मचा दी। ट्रक पहले देवी जी के मंदिर से टकराया और फिर सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसा। इस हादसे में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 13 बकरियों की मौके पर ही जान चली गई। गनीमत यह रही कि घटना रात के समय हुई, वरना बड़ा जनहानि का खतरा था।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक यूपी 94 टी 6498 उत्तर प्रदेश के बालाबेहट से पीरघाट होते हुए भरछा गांव से खिमलासा की ओर जा रहा था। गांव के मोड़ पर स्थित हरिजन बस्ती में ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। सबसे पहले उसने देवी जी के मंदिर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मंदिर का टीन शेड और गुंबद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

 

इसके बाद ट्रक रफ्तार में चंद्रभान चढ़ार के मकान में जा घुसा। मकान के भीतर बंधी 13 बकरियां ट्रक की चपेट में आ गईं और सभी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पास ही स्थित हन्नू चढ़ार के मकान की पानी की टंकी टूट गई, वहीं किशन पटेल के मकान में भी गहरी दरारें आ गईं।

 

 

 

घटना में ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक खाली था और उसे क्लीनर चला रहा था, जबकि चालक के साथ दोनों ही शराब के नशे में थे।

 

 

 

सूचना मिलते ही खिमलासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.