Sagar - दुकान में तोड़फोड़, चौराहे पर उत्पात मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

 

सागर शहर की मोतीनगर और कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार की रात 2 दुकान में घुसकर मारपीट और राह चलते लोगों पर कटर और चाकू से हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग शामिल है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को चंद्रशेखर वार्ड माता मढ़िया के - सामने रहने वाले फरियादी विवेक पिता गिरीराज जैन ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

 

 

जिसमें उसने बताया था कि रात करीब पौने नौ बजे आरोपी नीलेश पटेल, छुट्ट पटेल , बड्डू पटेल हाथ में छुरा लेकर आये और नीलेश पटेल ने छुरे से मेरे दुकान में लगे हुये कांच के गेट में मारा जिससे गेट का कांच टूट गया इतने में आदि रैकवार वा साहिल पटेल आ गये और आदि रैकवार ने मेरे गेट में नीचे लगी सीट में लातें मारी जिससे सीट टूट गयी। मैंने मना किया तो मेरी दुकान में सभी लोग दुकान में घुस आये और मुझसे शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे मैंने पैसे देने से मना किया। इस बात पर वह मुझे गालियां देने लगे।

 

 

 

 

गालियां देते हुए साहिल पटेल ने मुझे धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। उस घटना में लगभग 7000 हजार रुपये का नुकसान हुआ। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(2) 119(1), 296(ए), 324 (2), 351(3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए में मामले में शामिल आरोपी लखन उर्फ छुड्डू पिता सुंदरलाल पटेल, 22 वर्ष, राम उर्फ बड्डू पिता सुंदरलाल पटेल 21 वर्ष, आदि उर्फ आदित्य पिता हल्काई रैकवार 20 वर्ष सभी निवासी बाहुबली कॉलोनी तथा एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ लिया गया।


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.