Sagar-पेट्रोल डालकर कंप्यूटर सेंटर फूंका, CCTV में कैद आरोपी, जरुआखेड़ा में आगजनी की सनसनीखेज वारदात

 

सागर जिले के जरुआखेड़ा मेन बस स्टैंड से रविवार देर रात एक सनसनीखेज और डराने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात युवक ने बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर की शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड स्थित आदिति कंप्यूटर सीएससी सेंटर रविवार रात करीब 11 बजकर 58 मिनट पर बंद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, वहां पहुंचा। आरोपी अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आया और कंप्यूटर सेंटर की शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाते ही वह मौके से फरार हो गया।

 

 

 

कंप्यूटर सेंटर के ऊपर ही दुकान संचालक अरविंद विश्वकर्मा का निवास है। जैसे ही नीचे से धुआं उठने लगा, उनकी नींद खुल गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वे तुरंत नीचे पहुंचे। तब तक आग शटर को पार कर दुकान के अंदर तक फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

अरविंद विश्वकर्मा के अनुसार इस आगजनी की घटना में दुकान का काउंटर, पेंटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर सामग्री और सीसीटीवी कैमरा जलकर खाक हो गया। अनुमानित तौर पर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो आरोपी पेट्रोल डालते और आग लगाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

 

 

 

इसके बाद पीड़ित ने जरुआखेड़ा चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान व तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना आपसी रंजिश या जलन की भावना के चलते अंजाम दी गई हो सकती है।

 

 

 

फिलहाल इस घटना ने पूरे जरुआखेड़ा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग रात के समय दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.