सागर में लवजिहाद का मामला उजागर, बेटी को परेशान करने से रोका तो घर में लगाई आग

 

सागर में लवजिहाद का सनसनीखेज मामला उजागर, बेटी को परेशान करने से रोका तो घर में लगाई आग,झुलसने से 2 बेटों की मौत,बेटी गंभीर रूप से झुलसी..

 


सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र से आगजनी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की जलने से मौत हो गई और तीसरी बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है । घटना को लेकर आरोप है कि गांव के ही एक समुदाय विशेष के फहीम नाम के युवक ने तैश में आकर इस घटना को अंजाम दिया था, आग में झुलसी लड़की के बयान सामने आने के बाद पुलिस नए सिरे से इसकी जांच कर रही है ।

 

 

 


यह हैरान कर देने वाला मामला नरयावली थाना क्षेत्र के चांदा मऊ गांव का है, जहां 4 और 5 दिसंबर की दरमियानि रात एक दलित परिवार के कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें तीन भाई बहन झुलस गए थे । उस वक़्त इस आगजनी को पुलिस सामान्य आग लगने की घटना मान रही थी।

 

 

 

उधर 6 दिसंबर को 14 साल के नाबालिग की जान चली गई थी और लड़की बेहोशी की हालत में थी । वही 14 दिसंबर को 16 साल के नाबालिग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई । वहीं घटना की तीसरी पीडित 23 साल की युवती के होश में आने के बाद जब बयान लेने जब पुलिस पहुंची, तो आग लगाने की बात सामने आई है ।

 

 

 


जानकारी के अनुसार गणेश चढ़ार जिनके 5 बच्चे है 2 पुत्र 2 पुत्री । 5 दिसंबर को एक 20 साल की पुत्री और माँ किसी शादी में गांव से बाहर सागर आयी हुई थी और पिता खेत पर था । तभी गांव के फईम नाम के युवक ने शादी में आई युवती को कॉल किया और घर वापस आने को कहा ये बात उसकी माँ के सुनी ली और फईम को काल कर बेटी से दूर रहने को कहा इस पर फईम तैश में आ गया और घर को आग लगाने की धमकी दी । इसके कुछ समय बाद ही घर में आग लग गई। जिसमें इस युवती के गांव में रह रहे भाई-बहन झुलस गए। चर्चा है कि आगजनी से यह परिवार इतना भयाक्रांत हो गया कि उन्होंने पुलिस अग्निकांड की वास्तविक वजह भी नहीं बताई थी


वही इस मामले में नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्ष्य कार्य ने बताया कि चार और पांच दिसंबर की रात आगजनी की घटना हुई थी जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी वहीं दूसरे बच्चे की मौत आज हो गई है पीड़िता के बयान लिए है उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है


इधर हिंदू संगठनों ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हिंदू संगठन सड़क पर उतरकर सागर बंद करेंगे जिले में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे लोग खुलेआम न सिर्फ धमकी दे रहे हैं बल्कि विरोध करने पर जिंदा भी जला रहे हैं


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.