सागर- कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ब्रिज पर सिंगल लाइन ने ली जान! जाम से हाहाकार

 

सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर थाना अंतर्गत अंडरपास ब्रिज एक बार फिर खून से लाल हो गया। निर्माण कार्य के चलते बनाई गई सिंगल लाइन व्यवस्था ने एक और जान ले ली। रविवार 14 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ब्रिज के कॉर्नर पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद अंडरपास ब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। कंटेनर और बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क पर पड़े रहे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। लोग सहमे हुए थे और प्रशासन को कोसते नजर आए।

 

 

सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 1033 सेवा की मदद से शव को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। आसपास मौजूद लोगों और पत्रकारों की मदद से मृतक की पहचान कपड़ों के आधार पर महेंद्र गौंड (45 वर्ष), पिता रम्मू गौंड, निवासी श्रीनगर के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में महाराजपुर थाना पहुंचे। मृतक के भाई और भतीजे का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया। सोमवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अंडरपास ब्रिज पर निर्माण कार्य के बावजूद न तो पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही ट्रैफिक नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की गई है। सिंगल लाइन और तीखे मोड़ हादसों को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक ब्रिज पर सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न सहना पड़े।

 

 


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.