Sagar- भाजपा विधायक पटैरिया की बढ़ी मुश्किलें, जिले भर के पटवारियों ने खोला मोर्चा, जानें क्यों

 

सागर जिले की देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटैरिया पर पटवारी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे है, और अब जिले भर के पटवारी विधायक के खिलाफ सड़को पर उतर आये है, तीन दिन में थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, इसको लेकर पटवारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन भी दिया है,


पटवारी संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह कंग ने बताया कि 13 दिसंबर को मौजा गौरझामर पटवारी हल्का नंबर-8 में पदस्थ पटवारी दुर्गेश चढ़ार को अनुविभागीय अधिकारी के मौखिक आदेश पर आदिम जाति विभाग के जननायक सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात किया गया था कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद की स्थिति देखने के लिए उन्हें थाना गौरझामर भेजा गया, जहां कोई मौजूद नहीं था आरोप है कि इसके बाद देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पटवारी को बुलवाया गया वहां विधायक द्वारा पटवारी के साथ अभद्रता,गाली-गलौच,मारपीट की गई

 

संघ ने इसे एक जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया निंदनीय कृत्य बताया है ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस पर दबाव है इस घटना से न केवल पीड़ित पटवारी बल्कि उनका परिवार भी भयभीत है, चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं हुई या सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो जिले के सभी पटवारी 18 दिसंबर से तहसीलों में बस्ते जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

 

वही इस मामले में जब विधायक से उनका पक्ष लेने फोन पर संपर्क किया तो उनके पीए से बात हुई, जिन्होंने कहा विधायक जी अभी कहीं बैठे है बाद में बात करवाते है,

 

 


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.