Sagar- कटरबाजी के बाद माता मढ़िया पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन, पीड़ितों से की मुलाकात |SAGAR TV NEWS|

 

सागर में दो दिन पहले कटरबाजो के द्वारा मचाये उत्पात से स्थानीय लोग दहशत में है, मारपीट और कटरबाजी की घटना के बाद सागर विधायक शैलेन्द्र जैन माता मढ़िया पहचे, घटनास्थल पर पीड़ितों और स्थानीय लोगों से चर्चा की, घटना में घायल नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

 

घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए विधायक जैन ने कहा कि नशीली मादक पदार्थों (दवाइयों) के सेवन के कारण आसामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विधायक जैन ने कहा कि सागर हमेशा से शांति और सौहार्द का शहर रहा है और आगे भी रहेगा। आपराधिक मानसिकता रखने वाले ऐसे आसामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शहर के अमन-चैन को भंग करने वालों को नेस्तनाबूत कर सागर की शांति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

 

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद नरेश यादव, नरेश धानक, रामपुरा पार्षद पराग बजाज, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, पप्पू फुसकेले, प्रभात जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 


By - sagar tv news
15-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.