Sagar- बण्डा पुलिस का बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह बेनकाब, 17 बाइक और बुलेरो जब्त

 

सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी और बेहद अहम कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 चोरी की मोटरसाइकिल, एक बुलेरो कार और एक मोबाइल फोन जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस के सख्त रवैये का साफ संकेत है।

 

 

 

पूरा मामला 15 दिसंबर 2025 का है, जब फरियादी रामबिहारी लोधी, निवासी वार्ड क्रमांक-10 बण्डा ने थाना बण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल सेंट जोसेफ स्कूल बण्डा के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

 

 

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही रवि अहिरवार को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने न सिर्फ उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर सागर सहित अन्य जिलों में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, एक बुलेरो कार और मोबाइल फोन बरामद किए।

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों—रमेश अहिरवार, देवेंद्र यादव और घनश्याम यादव को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्त वाहनों में हीरो HF डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस, पैशन प्रो, बजाज पल्सर और होंडा ड्रीम योगा जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से अलग-अलग जिलों में वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखता था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। थाना बण्डा, शाहगढ़, संबंधित चौकियों और साइबर सेल की टीम की इस सफलता की जिलेभर में सराहना हो रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.