मार्ग बना स्कूली बच्चों के लिए खतरा, सड़क पर उतरी कांग्रेस, प्रशासन को चेतावनी

 

 

एमपी के उमरिया जिले के पाली में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सियासत गरमा गई है। पाली–शहडोल मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय बालक एवं कन्या विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जान जोखिम में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस पाली ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पाली बस स्टैंड से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचे और एसडीएम मीनाक्षी बंजारे को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

 

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विरसिंहपुर–पाली क्षेत्र के ये शासकीय विद्यालय शहडोल मुख्य मार्ग पर स्थित हैं, जहाँ दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना पढ़ने आते हैं। बच्चों को व्यस्त सड़क पार करनी पड़ती है, जहाँ भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही बनी रहती है। इससे हर दिन दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है और अभिभावक लगातार चिंता में रहते हैं।

 

 

 

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी सड़क पर न तो यातायात नियंत्रण की कोई व्यवस्था है और न ही स्कूल समय पर विशेष सतर्कता बरती जाती है। पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएँ हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें विद्यार्थियों के लिए तत्काल नियमित स्कूल बस सेवा शुरू करना, विद्यालय लगने और छुट्टी के समय पाली–शहडोल व पाली–उमरिया मार्ग पर नो-एंट्री या विशेष ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था लागू करना शामिल है।

 

 

 

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनसमर्थन के साथ उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी पहल करता है।


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.