Sagar-बीना में अतिक्रमण पर सख्ती, बाजार की सूरत बदली, सीएमओ–पुलिस का संयुक्त अभियान जारी

 

सागर जिले के बीना शहर में वर्षों से चली आ रही जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या अब धीरे-धीरे इतिहास बनती नजर आ रही है। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने मिलकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ दी है। सीएमओ राहुल कौरव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का असर साफ दिखाई देने लगा है, हालांकि कुछ लोगों की मनमानी अब भी व्यवस्था में रोड़े अटका रही है।

 

 

 

 

बीना का वही बाजार, जहां कभी बाइक निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता था, आज वहां चार पहिया वाहन आसानी से गुजरते नजर आ रहे हैं। सोमवार शाम नगर पालिका की टीम ने पुलिस के सहयोग से नगर पालिका कार्यालय से गांधी चौराहा, महावीर चौक, बड़ी बजरिया और सुपर मार्केट क्षेत्र तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़कों पर खड़े हाथ ठेले हटाए गए, दुकानों के बाहर फैले सामान को अंदर कराया गया और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

 

 

 

सीएमओ राहुल कौरव स्वयं टीम के साथ बड़ी बजरिया पहुंचे और मौके पर व्यवस्थाएं सुधारीं। इस दौरान दुकानदारों को सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी साफ चेतावनी दी कि बाजार क्षेत्र में अनियमित पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बाजार में खरीदारी के दौरान अपने वाहन निर्धारित सफेद लाइन के भीतर ही पार्क करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक-दो दिन का नहीं, बल्कि लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से स्थायी राहत मिल सके।

 

 

 

 

कई व्यापारी और आम नागरिक नई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब बाजार में आवागमन सुगम हुआ है और ग्राहकों को भी सुविधा मिल रही है। वहीं कुछ लोग अब भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

 

 

 

 

कुल मिलाकर बीना में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती से बाजार की तस्वीर बदल रही है। अब देखना यह होगा कि यह व्यवस्था कितनी स्थायी साबित होती है और लोग नियमों का कितना पालन करते हैं।


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.