Sagar - कटरबाजों को लेकर शहरवासियों में बढ़ रहा आक्रोश, अब दी शहर बंद करने की चेतावनी

 

सागर में पिछले दिनों आतंक मचाने वाले कटरबाजों को लेकर शहर वासियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, यहां तक की जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सागर बंद करने की भी चेतावनी दी गई है, शहरवासियों ने लोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आईजी ऑफिस के बाहर जुटकर डीआईजी शशींद्र चौहान को ज्ञापन दिया। इसमें बीते दिनों शहर में खुलेआम कटर, चाकूबाजी कर दुकानों में तोड़फोड़ करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो सागर बंद किया जाएगा।

 

 

 

 

लोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने कहा कि सागर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ होने से कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस सीधे तौर पर लूट खसोट में लगी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल पर तंज कसते हुए कहा कि कप्तान क्राइम कंट्रोल करने की जगह क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। उनका यह शौक जनता की सुरक्षा पर भारी पड़ रहा है। एसपी को अमित शाह के बेटे आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के पास भेजना चाहिए ताकि एसपी की खेल प्रतिभा का सदुपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सके। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने, प्रभात जैन, प्रदीप गुप्ता, राकेश राय, चैतन्य पांडे सहित भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोग भी उपस्थित थे।


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.