Sagar-पेड़ बना आग का गोला ! नीम के विशाल पेड़ में भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड से टला बड़ा हादसा

 

सागर जिले के खुरई के सागर रोड स्थित राजीव नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी घर के परिसर में लगे विशालकाय नीम के पेड़ में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें पेड़ के ऊपरी हिस्से तक फैलने लगीं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम समय रहते मौके पर पहुंच गई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

 

 

 

 

राजीव नगर निवासी महबूब खान के घर के अंदर लगे वर्षों पुराने नीम के पेड़ से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को लगा कि कहीं यह आसपास के मकानों तक न पहुंच जाए। घबराए लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

 

 

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी रवि, फारुख खान और अमित अहिरवार मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ऊंचे और घने पेड़ में लगी आग पर काबू पाना आसान नहीं था, लेकिन फायर ब्रिगेड टीम ने सूझबूझ और कड़ी मेहनत से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ के भीतर से गुजर रहे बिजली के तार या निकले हुए केबल के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

राजा खान वार्डवासी ने बताया कि “अचानक पेड़ से धुआं निकला और आग लग गई, बहुत डर लग रहा था। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।”

 

 

 

 

यूनिस खान वार्डवासी ने बताया कि पेड़ बहुत बड़ा था, आग फैल जाती तो घर भी चपेट में आ सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत काबू पाया।

इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में बिजली के तारों और पेड़ों की नियमित जांच की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय रहते कार्रवाई न हो तो ऐसी छोटी चिंगारी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.