गरीबों के हक पर डाका, सड़क से तहसील तक गूंजा विरोध, राशन दुकान में घोटाले का आरोप |SAGAR TV NEWS|

 

गरीबों के हक का अनाज अगर गोदाम से दुकान तक तो पहुंचे, लेकिन थाली तक न पहुंचे, तो यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि गंभीर भ्रष्टाचार का संकेत होता है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा तहसील के बीरमपुरा गांव की शासकीय राशन दुकान से, जहां ग्रामीणों ने राशन में भारी हेराफेरी के आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि नवंबर माह का राशन लेने वे कई बार दुकान पहुंचे, लेकिन हर बार “राशन नहीं आया” कहकर लौटा दिया गया। अब दिसंबर माह में भी स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब शासन द्वारा समय पर राशन आवंटित किया जा रहा है, तो फिर गरीब और आदिवासी परिवारों को उनका हक क्यों नहीं मिल पा रहा?

 

 

इस कथित अन्याय के खिलाफ बीरमपुरा के ग्रामीण एकजुट होकर बकस्वाहा तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राशन दुकान के सेल्समैन मोहित बासुदेव पर अनियमितता, मनमानी और राशन वितरण में घपले के गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन अपनी मर्जी से राशन बांटता है और कई पात्र हितग्राहियों को महीनों तक राशन से वंचित रखा जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र सिंह, चंदू सौर, प्यारेलाल आदिवासी, लाड़ली बाई आदिवासी, विद्या आदिवासी, बुद्ध सिंह, हलके, लोकपाल सिंह, काशीराम सौर, रावसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में गरीबों के हिस्से का अनाज लूटने की हिम्मत कोई न कर सके।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार भरत पांडे ने मौके पर ही खाद अधिकारी सुगंध जैन से फोन पर चर्चा की। उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल बीरमपुरा राशन दुकान का निरीक्षण कराने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना यह होगा कि गरीबों के हक की लड़ाई में प्रशासन कितना सख्त और संवेदनशील रुख अपनाता है।

 

 


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.