सागर- 15 अनुपयोगी ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन कटे, सालाना 25 लाख की होगी बचत, नगर निगम की बड़ी पहल

kaneksan

सागर- 15 अनुपयोगी ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन कटे, सालाना 25 लाख की होगी बचत, नगर निगम की बड़ी पहल

सागर-नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बढ़ते विद्युत व्यय पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने अहम कदम उठाया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 15 अनुपयोगी ट्यूबवेलों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। इन ट्यूबवेलों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने के बावजूद नगर निगम को हर साल भारी बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा था।

इन कनेक्शनों के विच्छेद से अब नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपये की बचत होगी।

इन 15 स्थानों पर कटे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन

नगर निगम द्वारा जिन स्थानों पर ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन बंद किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं—

बाघराज मंदिर परिसर

बाहुबली कॉलोनी

डॉक्टर नाचन दास के पीछे

विजय टॉकीज चौराहा

राजीव नगर, कैथवारी देवी मंदिर

झूलेलाल मंदिर, संतकंवरराम वार्ड

पुराने आरटीओ कार्यालय के पास

मलैया मैरिज गार्डन गेट के सामने, तिली वार्ड

दयानंद वार्ड

नमक मंडी, जवाहरगंज वार्ड

झूला तिराहा, शुक्रवारी वार्ड

मोतीनगर थाना के पास

बामन खेड़ी

अमावनी

पार्षद विनोद तिवारी के निवास के पास, भगतसिंह वार्ड

पेयजल आपूर्ति पर्याप्त, फिर भी हो रहा था व्यय

नगर निगम की प्रकाश प्रभारी आशिमा तिर्की ने बताया कि जिन स्थानों पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं, वहां पेयजल की वैकल्पिक और पर्याप्त व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। इसके बावजूद इन ट्यूबवेलों के बिजली बिल का भुगतान नगर निगम को हर माह करना पड़ रहा था।

अन्य अनुपयोगी कनेक्शनों की भी होगी जांच

नगर निगम आयुक्त ने जलप्रदाय शाखा और प्रकाश विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में मौजूद अन्य ट्यूबवेल एवं विद्युत कनेक्शनों की भी समीक्षा की जाए। जो कनेक्शन अनुपयोगी पाए जाएं, उन्हें तत्काल विच्छेद किया जाए, ताकि नगर निगम के विद्युत व्यय में और कमी लाई जा सके।

 


By - Sarju Patel, Sagar Tv News
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.