Sagar -कटरबाजो की पुरानी गैंग्स शराब गांजा तस्करी में लिप्त, नई गैंग 112 ने धौंस जमाने मचाया उत्पात

 

सागर शहर में कटरबाजों की पहले से कई गैंग्स सक्रिय रहीं है, जिनमें बिच्छु, 007, अब तक 56 के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि इन गैंग से जुड़े युवा अब अवैध शराब और गांजा तस्करी जैसे कामों में जुट गए हैं। पूर्व में आतंक मचाकर पहचान जमाने के बाद अब ये खुलेआम अवैध शराब की बिक्री और गांजा तस्करी कर रहे हैं।

 

 

 

इसी बात का फायदा उठाकर और खुद को बदमाश दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर 112 के नाम पर गैंग बनाई और फिर कटरा बाजार और माता मढिया के पास आतंक फैलाया।

पुलिस के अनुसार वारदात में 8 उपद्रवियों की पहचान हुआ है। इसमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया है। नीलेश पटेल नाम का बदमाश अब भी फरार है, जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और तत्काल ही दूसरी ही ही वारदात को अंजाम दे दिया। दो फरार की तलाश में जुटी पुलिसः कोतवाली व मोतीनगर पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल सुनील पटेल व एक अन्य चिन्हित कटरबाज की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाशों से भी पूछताछ की गई है।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिले में 100 से अधिक कटरबाज थे, लेकिन अधिकांश जेल में बंद हैं। नशा आदि की चपेट में आकर कुछ युवाओं व नाबालिग सक्रिय हुए हैं, जिनकी धड़पकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा शहर में ही कटरबाज सक्रिय हैं।

 

 

 

ललित कश्यप, सीएसपी सागर ने बताया कि जिले में जितने भी कटरबाज हैं, उनमें से अधिकांश जेल में बंद हैं। ये नए बदमाश थे, जिनकी गिरफ्तारी की गई है। दो फरार आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं। जिन पर पहले से मामले दर्ज हैं, उन्हें पकड़कर कार्रवाई कर रहे हैं।


By - sagar tv news
17-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.