Sagar -गढाकोटा थाने में बदलाव, टीआई रजनीकांत दुबे सागर अटैच, शिवम् दुबे बने नए थाना प्रभारी

 

सागर जिले के गढाकोटा से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सागर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल के आदेश पर गढाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे को थाना गढाकोटा से हटाकर डीसीबी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर में अटैच किया गया है। वहीं, शिवम् दुबे को गढाकोटा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस स्थानांतरण के बाद सोमवार को गढाकोटा थाने में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

विदाई समारोह में एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा, सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर, रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, अधिवक्ता संघ के जमील कुरैशी, संजय दुबे, दिनेश लहरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक और थाना स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने दुबे को साल, श्रीफल एवं पुष्टाहार भेंट कर सम्मानित किया।

 

 

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गढाकोटा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने का कार्य हुआ। उनकी कार्यशैली को अनुशासन, संवेदनशीलता और निष्पक्षता का उदाहरण बताया गया। अपने उद्बोधन में रजनीकांत दुबे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब ट्रांसफर आदेश मिला तो वे सहज और प्रसन्न थे, क्योंकि यह उनकी मनचाही पोस्टिंग थी, लेकिन विदाई समारोह में लोगों का प्रेम और अपनापन देखकर वे भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि यह उनका छठवां जिला रहा, लेकिन गढाकोटा और आसपास के लोगों से मिला स्नेह वे जीवन भर याद रखेंगे।

 

 

 

 

 

एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रजनीकांत दुबे का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गढाकोटा की जनता ने उन्हें पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ विदाई दी है। अब गढाकोटा थाने की कमान नए थाना प्रभारी शिवम् दुबे के हाथों में है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वे भी इसी तरह कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।


By - sagar tv news
17-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.