Sagar- क्या है गेहूं में सिंचाई करने और यूरिया छिड़काव का सही समय, जानें कृषि वैज्ञानिक से
सागर सहित पूरे प्रदेश में इस समय ठंड का मौसम है. ऐसे में इस सीजन में रबी फसल की खेती की जाती है. ऐसे में गेहूं की बूवाई लगभग पूरी हो चुकी है. अब समय है इसकी सिंचाई करने और उर्वरक छिड़काव करने का क्योंकि अच्छी पैदावार के लिए ये दोनों बहुत जरूरी है. ऐसे में प्रत्येक किसान भाईयों को पता होना चाहिए कि गेहूं में पानी कब लगाएं, खाद कब डालें
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ के एस यादव बताते है कि सामान्य तौर पर आप जैसे ही पहली सिंचाई करते हैं 20 से 22 दिन बाद जिसको हम क्रिटिकल रूट इनीशिएशन स्टेज कहते हैं जिसमें जड़ों का विकास बहुत तीव्र गति से होता है.
ऐसी अवस्था में 20 से 25 किलो उर्वरक का तुरंत छिड़काव कर देना चाहिए. अब आपने दूसरा पानी दिया तो 40 से 45 दिन बाद दूसरी बार यूरिया का छिड़काव करें, इसी तरह 60 से 65 दिन में होने के बाद तीसरा छिड़काव करें, चौथा जब इसकी फ्लावरिंग स्टेज 75 से 80 दिन में आ जाती है, तो आप फिर से 20 से 25 किलो यूरिया दे दीजिए