सागर- बिजली बदहाल, किसान बेहाल, देवरी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एसडीएम कार्यालय पहुँचे, जहाँ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया भी मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि देवरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवरी एवं केसली विकासखंडों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अनेक ग्रामों में विद्युत खंभे जर्जर हालत में हैं, तार टूटे पड़े हैं और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में घंटों नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक बिजली गुल रहती है।

 

 

बिजली की इस बदहाल स्थिति का सबसे ज्यादा असर अन्नदाता किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में सिंचाई ठप है, फसलें सूखने की कगार पर हैं और घरेलू उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी में बिना बिजली के जीवन मुश्किल हो गया है, वहीं छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है और न ही खराब ट्रांसफार्मरों को सुधारा जा रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

 

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाए, टूटे तारों एवं खंभों की मरम्मत कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एसडीएम देवरी ने ज्ञापन लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

 

 


By - sagar tv news
17-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.