शहर में घुसा तेंदुआ, 6 घंटे तक दहशत, मयूर कॉलोनी में रेस्क्यू, बेहोश कर पकड़ा गया |SAGAR TV NEWS|

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संजीत नाका क्षेत्र की मयूर कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस आया। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक तेंदुए को कॉलोनी में घूमता देख रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को एक मकान में बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन पर्याप्त संसाधनों और विशेषज्ञ उपकरणों की कमी के चलते तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। इसके बाद गांधी सागर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इस दौरान करीब 6 घंटे तक पूरे इलाके में तनावपूर्ण और भय का माहौल बना रहा। एहतियातन आसपास के घरों को खाली कराया गया और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

 

 

गांधी सागर से पहुँची स्पेशल टीम ने हालात का जायजा लेकर तेंदुए को बेहोश करने की कार्रवाई शुरू की। विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ पूर्ण वयस्क है, जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ स्वस्थ पाया गया है। उसे अब सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

 

 

इस घटना ने जहां एक ओर रहवासियों की समझदारी और सतर्कता की मिसाल पेश की, वहीं दूसरी ओर वन विभाग की तैयारियों और संसाधनों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते स्थानीय लोग तेंदुए को मकान में बंद नहीं करते और वह शहर की गलियों में निकल जाता, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल रेस्क्यू के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन शहर में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
17-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.