सागर- महिला सम्मान पर वार का विरोध, विजय शाह के बयान पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 

महिला विरोधी बयान को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। महिला कांग्रेस के तत्वावधान में एवं सागर जिला शहर कांग्रेस की उपस्थिति में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने महिला विरोधी बयान दिए हों। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रेखा सोनी ने कहा कि अभी महिलाएं उनके पुराने बयान को भूली भी नहीं थीं कि एक बार फिर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की वीर महिला अधिकारी सोफिया कुरेशी, जिन्होंने राष्ट्रहित में अहम भूमिका निभाई, उनके खिलाफ दिया गया बयान पूरे देश में निंदनीय रहा।

 

 

ज्ञापन में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सागर शहर में चाकूबाजी, गुंडागर्दी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, चोरी और लूटपाट की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसका सीधा असर महिलाओं की सुरक्षा पर पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं शाम होते ही अपने परिजनों को फोन कर घर जल्दी लौटने की चिंता जताने लगती हैं।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव श्रीमती रेखा चौधरी ने मंत्री विजय शाह के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर लाड़ली बहना योजना की राशि रोकने की बात कही। उन्होंने इसे संविधान विरोधी, महिला विरोधी और आपराधिक प्रवृत्ति वाला बयान बताते हुए तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

 

ज्ञापन का वाचन किरण लता सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया और चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
17-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.