सागर के छात्रों ने रचा स्वर्णिम इतिहास, एकसाथ 14 NCC कैडेट्स का सेना और अर्धसैनिक बलों में चयन

 

सागर की शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर के छात्रों ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। महाविद्यालय के 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन NCC से जुड़े 14 जांबाज़ कैडेट्स का एकसाथ भारतीय सेना की ‘अग्निवीर’ योजना एवं विभिन्न अर्धसैनिक बलों में चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे सागर संभाग के लिए गर्व का विषय बन गई है।

 

 

कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत इन कैडेट्स ने अपने लक्ष्य को साकार कर दिखाया। इस सफलता के पीछे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता एवं 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन NCC के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव का कुशल मार्गदर्शन और सतत प्रेरणा रही। चयनित कैडेट्स में भानु लोधी, शैलेश गौड, आकाश पटेल, रिंकू अहिरवार, अनुभव लोधी, सचिन सेन, गणेश पटेल, रामेश्वर अहिरवार, संजय साहू, राहुल प्रजापति, मोहित यादव, दीपक कुशवाहा और राकेश लोधी शामिल हैं।

 

 

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सरोज गुप्ता ने सभी चयनित कैडेट्स को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण है और इन छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 

उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव ने कैडेट्स के कठिन परिश्रम, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये कैडेट्स देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

 

 

समारोह में डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. वरुण राज यादव सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इन भावी जवानों का उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.