देर रात ऑफिस में मिलीं दो युवतियां, युवक ताला लगाकर फरार

 

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से बुधवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शासकीय कार्यालय में देर रात युवक-युवतियों के मिलने से हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टंकी चौराहा स्थित एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के शासकीय कार्यालय का है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे कुछ युवक और युवतियां शासकीय कार्यालय पहुंचे और वहां शोर-शराबा करने लगे। देर रात सरकारी दफ्तर में हलचल और आवाजें सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इस पूरे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

 

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद युवक युवतियों को शासकीय कार्यालय के अंदर बंद कर ताला लगाकर फरार हो गए। जब पुलिस ने कार्यालय का गेट बाहर से बंद पाया, तो मामला और भी संदिग्ध हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

 

 

 

तलाशी के दौरान पुलिस को शासकीय कार्यालय के अंदर से दो युवतियां मिलीं। इस घटनाक्रम से पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर देर रात सरकारी कार्यालय में युवतियां कैसे और किस उद्देश्य से मौजूद थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार्यालय का ताला बाहर से बंद मिला, जिसे तोड़कर अंदर जांच की गई। अंदर से दो युवतियां मिली हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

इस घटना ने शाजापुर में शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में रात के समय सख्त पहरा और ताले रहते हैं, लेकिन इस तरह का मामला सामने आना लापरवाही की ओर इशारा करता है।

 

 

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक-युवतियां देर रात शासकीय कार्यालय में किस उद्देश्य से पहुंचे थे, कार्यालय में प्रवेश कैसे हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.