Sagar - मंदिर परिसर में खड़ी फोर व्हीलर में लगी आग, जलकर हो गई खाक,

 

सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के देव श्री वृंदावन बाग मंदिर परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। और तेज लपटें उठने लगीं, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में खड़ी कार से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को सूचना दी, जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार क्रमांक OD 02 AG 4700 कल्पधाम कॉलोनी निवासी प्रमुनिल चौधरी की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.