Sagar - बंद बंद बंद कल सागर बंद रहेगा ! कटरबाजी,बिगड़ती कानून व्यवस्था से व्यापारियों में आक्रोश

 

सागर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सड़कों पर कटरबाजी व लूट तो हो ही रही हैं, चोरियां भी लगभग रोज हो रही हैं। इनमें से कुछ ही दर्ज हो रही हैं। बाकी में केवल आवेदन लिए जा रहे हैं। चोरियां नहीं रुकने के विरोध व कानून व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए व्यापारी 19 दिसंबर को सांकेतिक बंद रखेंगे। यह बंद नया बाजार, वर्णी कॉलोनी व कटरा नमक मंडी में दोपहर दो बजे तक रहेगा। इसके बाद व्यापारी अफसरों को कानून व्यवस्था सुधार करने की

 

 

 

मांग करते हुए अंतिम पत्र देंगे। जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि नया बाजार में फिर से चोरियां होने लगी हैं। सिटी कोतवाली क्षेत्र अपराधियों के अपराध करने के लिए सुरक्षित बनता जा रहा है। नया बाजार एवं वर्णी कॉलोनी में फिर से चोरी की घटनाएं घटित होने एवं शहर में खुलेआम कटरबाजी, दिनदहाड़े लूटपाट होने से शहर में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसके विरोध में 19 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक सभी व्यापारी अपना कारोबार बंद रखेंगे।

 

 

 

खान ड्रेसेस के पास दोपहर 12 बजे एकत्रित होंगे। यहां से आईजी कार्यालय जाकर केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं आईजी सागर रेंज को अंतिम बार पत्र देंगे। इसमें कानून व्यवस्था सुधारने व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की जाएगी। इसके बाद भी यदि पुलिस अफसर कानून व्यवस्था नहीं सुधार पाते हैं तो आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

नया बाजार में 16 दिसंबर की रात फिर एक दुकान में चोरी हुई है। दीपक नागवानी ने एफआईआर कराई है। इसमें बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित किराना दुकान 16 दिसंबर को रात 8 बजे बंद करके गए थे। 17 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के ऊपर लगे चादर कटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे सोयाबीन तेल के 6 जार, 5 किलो काजू, राजश्री गुटखा के 45 पैकेट एवं सिगरेट की डिब्बी व रुपए नहीं थे। करीब 25 हजार रुपए के सामने व रुपए की चोरी हुई


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.