Sagar - 300 गाड़ियों के काफिले से सागर पहुंचे भाजपा विधायक का शक्ति प्रदर्शन, पटवारी को बर्खास्त करने की मांग!
सागर जिले के देवरी से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया का गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला वह करीब ढाई सौ गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी विधानसभा से सागर पहुंचे हैं और उनके साथ हजारों लोग सड़क पर हैं विधायक बृज बिहारी पटेरिया पटवारी दुर्गेश आठ्या के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और इस पटवारी को भ्रष्टाचार में संकट होने जनता को लूटने की वजह से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं
भाजपा विधायक गुड्डा पटेरिया ने पटवारी के खिलाफ यह मोर्चा तब खिला है जब 3 दिन पहले जिले भर के पटवारी ने सड़कों पर उतारकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था और तीन दिन में थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर कलम बंद हड़ताल करने की चेतावनी दी थी वही विधायक के बड़ी संख्या में पहुंची समर्थकों को देखते हुए पुलिस के द्वारा भी लाइन ऑर्डर कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है
दरअसल यह पूरा मामला देवरी विधानसभा में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है इस कार्यक्रम में अ व्यवस्थाएं होने को लेकर पटवारी दुर्गेश आठ्या ने विधायक बृज बिहारी पटेरिया पर मारपीट करने अभद्रता करने जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया था और इसको लेकर पटवारी संघ ने कलेक्टर और एसपी के लिए ज्ञापन दिया था,