पुलिस ने 25 लाख की जहरीली स्पिरिट जब्त, अवैध शराब माफिया पर कसा शिकंजा |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के मुरैना जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 25 लाख रुपए कीमत की जहरीली स्पिरिट बरामद की है, जिसे अवैध शराब के निर्माण के लिए छुपाकर रखा गया था। यह कार्रवाई रिठौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकरी में की गई, जहां भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल स्टोर किया गया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम टीकरी में एक मकान के टीन शेड के भीतर अवैध रूप से जहरीली ओपी (स्पिरिट) छुपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने तत्काल अपने दल के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस की टीम जब टीकरी निवासी भारत सिंह गुर्जर के मकान पर पहुंची, तो वहां 67 नीले रंग के ड्रम और 28 प्लास्टिक की कैन में भरी हुई कुल 14,520 लीटर जहरीली स्पिरिट बरामद की गई।

 

 

पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद दो संदिग्ध युवक फरार हो गए। प्रारंभिक पूछताछ में मकान मालिक भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि उसने यह टीन शेड राजस्थान के अलवर निवासी राहुल वर्मा को किराए पर दे रखा है। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई स्पिरिट का उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकती थी।

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। देर रात तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में जहरीली स्पिरिट की बरामदगी से एक बड़ा हादसा टल गया है। यदि यह स्पिरिट अवैध शराब में इस्तेमाल होती, तो जानलेवा साबित हो सकती थी। मुरैना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सक्रियता की चारों ओर सराहना हो रही है।

 

 


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.