Sagar- जनता स्कूल पर तालाबंदी, मौके पर 2.5 लाख जमा, बकायादारों पर निगम का शिकंजा |SAGAR TV NEWS|

 

नगर निगम सागर द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकायादार संस्थानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरव्याऊ के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई की गई, जिससे नगर में हड़कंप मच गया।

नगर निगम के अनुसार जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर लगभग 5 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। निगम द्वारा कई बार नोटिस और सूचना दिए जाने के बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई, तब मजबूरी में निगम टीम को तालाबंदी की कार्रवाई करनी पड़ी। जैसे ही निगम अमला मौके पर पहुंचा और तालाबंदी की प्रक्रिया शुरू की, संस्था प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

 

 

कार्रवाई के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि नगर निगम में जमा कराई, जबकि शेष बकाया राशि शीघ्र जमा करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने आगे की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रखी।

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर विकास कार्यों, जलापूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए करों की समय पर वसूली बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों से अपील की कि संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करें।

 

आयुक्त ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में बकाया रखने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नगर निगम की आय प्रभावित न हो और शहर के विकास कार्य बाधित न हों।

 

 

तालाबंदी की इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, दिनकर शर्मा सहित समस्त कर संग्राहक मौजूद रहे। निगम की इस सख्ती के बाद अन्य बकायादारों में भी हलचल देखी जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.