सागर में सुबह से छाया कोहरा कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान 10 °C के नीचे

 

सागर सहित मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, शुक्रवार की सुबह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है विजिबिलिटी मात्र 200 मी रह गई गुरुवार शुक्रवार की रात तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है, अब आने वाले दिनों में सागर में भी कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी बता दे की सागर संभाग के निवाड़ी छतरपुर टीकमगढ़ दमोह जिला में तापमान 5 डिग्री के आसपास पिछले एक हफ्ते से है लेकिन सागर जिले में तापमान 10 डिग्री के ऊपर चल रहा था लेकिन पिछले दो दिनों से दिन में तेज धूप देखने को मिल रही थी इसी के चलते मौसम विभाग का अनुमान था कि अब कड़ाके की सर्दी भी यहां पर देखने को मिलेगी,

 

 


इसके साथ ही शीत लहर चलने कहीं भी संभावना जताई गई है ऐसे में जब घर से जरूरी हो तभी बाहर निकले इधर स्वास्थ्य विभाग की भी एडवाइजरी है कि लोग ठंड से अपना बचाव करें दो पहिया वाहनों पर चलते समय हाथ और मुंह को कवर करके रखें, ठंडे पानी को अवॉइड करें गुनगुना पानी पिए

 

 

प्रदेश के उत्तरी हिस्से ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा छाया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय एक किलोमीटर के बाद कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह भी 13 जिलों में कोहरे का असर बना हुआ है।

 

 

 


कोहरे के कारण दिल्ली से इंदौर और भोपाल आने वाली ज्यादातर ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं। गुरुवार को पंजाब मेल, शताब्दी, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड, मालवा, छत्तीसगढ़, कोल्हापुर एसएफ और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा। ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें भी देर से पहुंचीं। शुक्रवार सुबह भी कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने समय से लेट रहीं


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.