Sagar -कटरबाजी के खिलाफ आईजी ऑफिस पहुंचे व्यापारियों और पुलिस में नौक-झोंक ! |SAGAR TV NEWS|

 

सागर शहर को कभी अमन शांति और चैन का टापू कहा जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से यहां पर बढ़ रही घटनाओं ने अपराधियों को लेकर दहशत पैदा कर दी है अब लोगों को इस चीज की आशंका बनी रहती है कि वह घर से बाहर तो निकल रहे हैं लेकिन सुरक्षित पहुंचेंगे या नहीं, किसी को लेकर अब व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है शुक्रवार को जहां उन्होंने आधे दिन तक बाजार बंद रखा तो इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री और आईजी के नाम पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो सागर शहर से जन आंदोलन उठेगा, व्यापारियों के साथ में कांग्रेस शिवसेना और सामाजिक संगठनों का भी साथ मिला, ज्ञापन के दौरान पुलिस और शिकायतकर्ताओं में हल्की नोक- झोंक भी देखने को मिली

 

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले करीब 1 वर्ष से हम सागरवासी, चोरी, लूटपाट की वारदातो के साथ-साथ कुछ समय से शहर में खुलेआम दहशतगर्दी के साये में जीवन गुजार रहे है। यहाँ अपराधी इतने निडर हो चुके है कि वह राह चलते राहगीरों पर कटर- छुरे व हथियारों के साथ जानलेवा हमले करने लगे है। व दिन दहाड़े लूटपाट दुकानों से चोरी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे है।

 

इसके अलावा चार महीने पहले आई.जी. पुलिस, जिले के एस.पी. के साथ नगर निगम कमिश्नर को भी अलग से संयुक्त ज्ञापन व्यापारी महासंघ के माध्यम से सौंपा गया था, परन्तु आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हो चुके है और शहर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

 

यह कि, इन अपराधिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाते हुए दहशतगर्दो के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की जाँच कर कार्रवाई की जावें, शहर में नियमित पेट्रोलिंग पुलिस गश्त बढ़ायी जाये यदि शहर की कानून व्यवस्था में सुधार होकर इन घटनाओं पर रोक नहीं लगती, साथ ही घटना के आरोपियों को शीघ्र गिफस्तार नहीं किया जाता तो हम सभी बड़ा जन आंदोलन करने को मजबूर होगें

 

 


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.