अवैध खनन से प्रशासन ने एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आयुष जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भगवां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

 

 

जानकारी के अनुसार SDM आयुष जैन को ग्राम सलैया क्षेत्र में बिना अनुमति खनन किए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की पुष्टि होते ही उन्होंने तत्काल राजस्व और पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध उत्खनन करते हुए पाए गए, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बड़ामलहरा बिशंबर सिंह, राजस्व निरीक्षक सावंत सिंह एवं भगवां थाना पुलिस मौजूद रही। प्रशासनिक अमले की सख्ती को देखते हुए मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर हो गए। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाने लाकर सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

 

एसडीएम आयुष जैन ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की अनुमति के बिना खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही राजस्व को भी क्षति होती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अवैध खनन पर अंकुश लगेगा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

 


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.