घाटी में आमने-सामने आई कार और बस और फिर दोनों वाहन चालकों के ड्राइवर को आई चोट |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के छिंदवाड़ा जिले की खतरनाक मानी जाने वाली सिल्लेवानी घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से छिंदवाड़ा की ओर आ रही एक यात्री बस और छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घाटी क्षेत्र में जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है, लेकिन आज किस्मत ने यात्रियों का साथ दिया और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सिल्लेवानी घाटी के मोड़ पर हुई, जहां अचानक दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बस के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी प्रभारी पारस नाथ आरमो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को नियंत्रित किया और यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घाटी क्षेत्र में मोड़ और सीमित दृश्यता के कारण यह टक्कर हुई। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि टक्कर के वक्त कुछ पल के लिए डर का माहौल बन गया था, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय पर ब्रेक लगने से बस पलटने से बच गई। यदि बस अनियंत्रित होती, तो यह हादसा कहीं ज्यादा भयावह हो सकता था।

 

 

सिल्लेवानी घाटी पहले भी कई हादसों की गवाह रह चुकी है। स्थानीय लोग लगातार घाटी क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल और चेतावनी संकेत लगाने की मांग करते रहे हैं। आज की घटना ने एक बार फिर प्रशासन और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दे दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक रूप से किसी की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना साफ संदेश देती है कि घाटी मार्गों पर थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है। यात्रियों और चालकों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.