विजय शाह के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

 

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने विजय शाह के कथित आपत्तिजनक और महिला-विरोधी बयानों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोसी (बोरासी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने साफ कहा कि यदि विजय शाह के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। भोपाल की सड़कों पर आज महिला कांग्रेस का आक्रोश साफ नजर आया। विजय शाह के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार विवादित बयान देने के बावजूद विजय शाह पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विजय शाह पहले भी कई बार महिलाओं का अपमान करने वाले बयान दे चुके हैं, लेकिन सत्ता के संरक्षण में हर बार बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज में महिलाओं के सम्मान से जुड़ा सवाल है। यदि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह महिलाओं के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। रीना बोसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। अगर विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

 

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसीपी बिट्टू शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन से साफ संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। संगठन ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। फिलहाल राजधानी में महिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagar tv news
19-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.