Sagar -माता मंदिर में चोरी, मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण और दान पेटी तक उखाड़ ले गए चोर

 

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला किशनपुरा ग्राम स्थित देवी माता मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर का ताला तोड़कर माता रानी का मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण और यहां तक कि दान पेटी भी उखाड़ ले गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल नरयावली थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की।

 

 

 

 

 

ग्राम निवासी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर माता रानी का मंगलसूत्र और अन्य चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके साथ ही मंदिर में लगी दान पेटी को भी उखाड़कर ले गए। पुलिस की छानबीन के दौरान दान पेटी रेलवे लाइन के आसपास बरामद हुई, हालांकि उसमें रखी नगदी गायब थी। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए आभूषण सुरक्षित रखे गए थे, लेकिन इस चोरी से आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। पीड़ितों ने नरयावली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

 

 

 

यह गौर करने वाली बात है कि पिछले सप्ताह 9 दिसंबर की रात नरयावली थाना क्षेत्र के पाली गांव में भी हनुमान जी के मंदिर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। महज एक सप्ताह के भीतर दूसरी मंदिर चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। फिलहाल नरयावली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि क्या मंदिरों में बढ़ती चोरियों पर लगाम लग पाएगी, या आस्था के ये स्थल यूं ही अपराधियों के निशाने पर बने रहेंगे।


By - sagar tv news
20-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.