सागर में अनाज व्यापारी से एक और लूट, ओवर ब्रिज पर मोबाइल छीन ले गए बदमाश
सागर शहर में आये दिन कोई न कोई वारदात हो रहीं है। संतकंवरराम वार्ड में गुरुवार रात 10 बजे पैदल घूम रहे युवक के हाथ से तीन नकाबपोश बदमाश मोबाइल छपट कर भाग गए। तीनों बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे। पीड़ित के मुताबिक लूट किए गए मोबाइल की कीमत करीब 30000 रुपए है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संतकंवरराम वार्ड निवासी रवि सुंदरानी ने बताया की वह रात में खाना खाने के बाद वार्ड में ही खुरई रोड़ पर हाथ में मोबाइल लिए टहल रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और मोबाइल लेकर भाग गए। वारदात के बाद तत्काल दूसरे फोन से डायल 112 पर कॉल किया, जिसके थोड़ी देर बाद मोतीनगर थाने से दो पुलिसकर्मी आए और मौका मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
उन्होंने कहा कि सुबह थाने आकर शिकायत कर देना। शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया। जिसके बाद मोतीनगर टीआई ने स्वंय ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। तत्काल सायबर सेल से मोबाइल की लोकेशन निकाले के कहा गया। रवि ने बताया की थाना प्रभारी ने जल्द आरोपियों को पकड़कर मोबाइल बरामद करने का आश्वासन दिया है।