Sagar - बामोरा परिवार की जलसा होटल पर पुलिस का छापा, ब्रांडेड शराब के साथ दो आरोपी पकड़े
सागर जिले की बहेरिया पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, प्रतिष्ठित बामोरा परिवार की जलसा होटल पर छापामार कार्रवाई की, और यहां से 46 हजार कीमत की 45 लीटर ब्रांडेड शराब जप्त की गई है, मौके पर मिले दो कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया हैं, पुलिस के द्वारा की गई ये सराहनीय कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वहीं करवाई के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी थी जिसके चलते पुलिस ने शराब जपत कर और आरोपियों को लेकर थाने पहुंची थी जहां थाने में पूरी कार्रवाई की गई
बहेरिया थाना प्रभारी प्रतिमा जैन के नेतृत्व में थाना पुलिस ने ग्राम बहेरिया गदगद में इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित जलसा होटल में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान NO LIQUOR ZONE की कार्यवाही के दौरान रेड की गई, जिसमें मौके पर करीब 36.81 लीटर ब्रान्डेड अंग्रेजी और देशी शराब कीमत करीबन 46440 रूपये की जप्त की गई।
मौके पर शराब विक्रय करते मिले आरोपी अभिषेक पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर थाना बहेरिया जिला सागर और मुकेश सोनी उम्र 45 निवासी इतवारी थाना मोतीनगर जिला सागर के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि पैदल गश्त के दौरान हम लोग जलसा होटल पहुंचे जहां रिसेप्शन पर ही शराब रखी हुई थी इसके बाद यह कार्रवाई की गई है