सागर- पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने दिलाई आत्मनिर्भर भारत की शपथ, गढाकोटा में गूंजा स्वदेशी का संकल्प

 

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वदेशी अपनाने का संदेश लेकर निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा का शनिवार को सागर जिले के गढाकोटा नगर में भव्य स्वागत किया गया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकली इस यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति और स्वदेशी के प्रति नई ऊर्जा भर दी। बस स्टैंड पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्षदों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वदेशी रथयात्रा का अभिनंदन किया। इसके पश्चात यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव शामिल हुए। उन्होंने भगवा झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प यात्रा को रवाना किया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि “स्वदेशी प्रणाली ही देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकती है। स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि यह राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता और हमारी सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा विषय है।” उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं, तो स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और देश का धन देश में ही रहता है। यही सशक्त भारत की मजबूत नींव है। इस अवसर पर स्वदेशी का संदेश केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागरिकों और विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारी बंधुओं, कैट पदाधिकारियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिकाधिक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ ली। कैट जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन मालथौन और संभागीय अध्यक्ष निकेश गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि बाजार में जाएं तो स्वदेशी सामान ही खरीदें और “स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को समृद्ध बनाओ” जैसे नारों से माहौल को जोश से भर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने कहा कि विदेशी वस्तुओं के आकर्षण से दूर रहकर स्वदेशी उत्पाद अपनाना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। इस रथयात्रा के माध्यम से स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है। अंत में विधायक गोपाल भार्गव ने नागरिकों, पार्षदों और कैट पदाधिकारियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया।

 

 


By - sagar tv news
20-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.