Sagar - भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, अस्पताल में की अंतिम सांस, प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री ने शोक जताया
सागर में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का बीती रात निधन हो गया है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें भोपाल की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 22.दिसंबर.2025 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजे निज निवास भाग्यश्री, पथरिया जाट, सागर से होगा। मोकलपुर सुरखी से 2008 में बीजेपी के टिकिट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है
वही यह दुखद सूचना मिलने के बाद पार्टी के नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिखा है कि
भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति:।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिखा
भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष हमारे पारिवारिक साथी श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना परिवार ही नहीं, बल्कि समस्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रसंशकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।