मकान में भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख, गैस सिलेंडर बाहर फेंका | बड़ा हादसा टला

 

एमपी के शहडोल जिले की नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 10 स्थित ओपीएम कॉलोनी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग क्वार्टर नंबर A-267, निवासी प्रकाश यादव के मकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई, हालांकि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत घर के किचन से हुई, जहां रखे घरेलू सामान ने तेजी से आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग की लपटें किचन में रखे घरेलू गैस सिलेंडर तक पहुंच गईं। हालात को भांपते हुए घर में मौजूद दो सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर को तुरंत बाहर फेंक दिया। यदि गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाता, तो यह हादसा पूरे कॉलोनी के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

 

 

 

 

घटना के समय घर में केवल दो सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने आग लगते ही जान बचाने के लिए घर से बाहर भागकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसोई का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। कॉलोनी में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। साथ ही नगर परिषद और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 

 

 

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें। पिंकी सोनी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग बहुत तेज थी, अगर गैस सिलेंडर बाहर नहीं फेंका जाता तो बड़ा धमाका हो सकता था। सब बहुत डर गए थे।


By - sagar tv news
22-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.