दो समुदायों के बीच बड़ी कहासुनी, करणी सैनिकों ने हाईवे जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सीहोर जिले के आष्टा शहर में सोमवार को उस वक्त तनावपूर्ण हालात बन गए, जब करणी सैनिकों और विशेष समुदाय के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और चक्का जाम तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आष्टा के अलीपुर चौराहा क्षेत्र में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं, वहीं सड़क पर खड़े कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक भड़की हिंसा से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और दुकानों के शटर गिरने लगे।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही आष्टा थाना पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया गया। इधर, घटना के विरोध में करणी सैनिकों ने आष्टा के हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया।

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और हिंसा व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आष्टा में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है, वहीं लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

 


By - sagar tv news
22-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.